Capital of Kerala: भारत के साउथ वेस्ट सीमा पर अरब सागर और सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं के बीच एक खूबसूरत सा भूभाग, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस बात को आप तो भली-भांति जानते होंगे कि केरल राज्य में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

इसी तरह की रोचक बातों के साथ-साथ इस लेख में हम आपको केरल की राजधानी कहां है? Kerala ki rajdhani kaha hai? या केरल की राजधानी क्या है? Kerala ki rajdhani kya hai? या Capital of Kerala की जानकारी विस्तार से देगें।
आपको इसे भी जानना चाहिए
इसके अलावा भी केरल की जनसंख्या केरल की लोकसभा सीट तथा राज्यसभा सीटों की संख्या केरल की राज्य भाषा केरल की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल से संबंधित बातों पर भी चर्चा करेंगे। यह आर्टिकल आपके जानकारी तथा परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो सकता है इसलिए आप इसे जरूर पढ़ें।
केरल की राजधानी कहां है? Capital of Kerala
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है, जो केरल का सबसे बड़ा शहर भी है। (Capital of Kerala is Thiruvananthapuram)। केरल की राजभाषा मलयालम है। केरल की राजधानी (Capital of Kerala in Hindi) तिरुवनंतपुरम को त्रिवेंद्रम के नाम से भी जाना जाता है।
केरल की मुख्य भाषा मलयालम है, जो यहां का राजभाषा भी है। किस राज्य में हिंदू तथा मुसलमान के अलावा ईसाई की भी संख्या बहुत ज्यादा है। अपनी संस्कृति के कारण भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल का प्रथम स्थान आता है।
केरल की राजधानी क्या है? (Kerala Ki Rajdhani kaha hai) मुख्य जानकारी
केरल राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को किया गया था। केरल की जनसंख्या 3 34 06 061 है, जो 38 863 KM Square के क्षेत्रफल में फैली हुई है।

केरल राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम वहां का सबसे बड़ा शहर है। इस राज्य में लोकसभा की कुल 20 सीटें जबकि राज्यसभा की कुल 9 सीटें हैं। इस राज्य की राज्य व्यवस्था एक सदनीय है। यहां विधानसभा की सीटों की संख्या 140 है।
Keral ki rajdhani kaha hai [Video]
Capital of Kerala (Additional Knowledge)
- केरल की राजधानी – तिरूवनंतपुरम
- केरल का क्षेत्रफल – 38,863 Km square
- केरल की राजभाषा – मलयालम
- केरल राज्य का गठन – 1 नवम्बर 1956
- केरल राज्य का सबसे बड़ा शहर – तिरूवनंतपुरम
- केरल राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या – 140
- केरल राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या – 20
- केरल राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या – 9
केरल राज्य का भौगोलिक स्थिति
केरल की भौगोलिक स्थिति की बात किया जाए तो केरल उत्तर अक्षांश 8 डिग्री 17 मिनट 30 सेकंड से 12 डिग्री से 40 मिनट 40 सेकंड के बीच तथा पूर्व देशांतर 74 डिग्री 7 मिनट 47 सेकंड से 77 डिग्री 37 मिनट 12 सेकंड के बीच स्थित है।
केरल विश्व भर में पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां की समशीतोष्ण मौसम, सुंदर प्रकृति, सघन वन, लंबे समुद्र तट और 40 से अधिक नदियां है।
केरल का मौसम भूमध्य रेखा से केवल 8 डिग्री की दूरी पर स्थित होने के कारण यहां का मौसम गर्म रहता है। लेकिन वन, पेड़ पौधे एवं वर्षा की अधिकता के कारण मौसम समशीतोष्ण रहता है।
इस राज्य की जलवायु की विशेषता यहां की शीतल मंद हवा और भारी वर्षा। साल के 365 दिन में औसतन 120 से लेकर 140 दिन वर्षा होती है। भारी वर्षा के कारण यहां भेज संवाद भी आती है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ वर्षा के कारण केरल में पर्याप्त कृषि भी होती है। पानी की प्रचुरता के कारण बिजली का मुख्य उत्पादन भी पनबिजली द्वारा होता है।
केरल के प्रमुख उत्सव और त्यौहार
ओणम इस राज्य का प्रमुख त्योहार है, जिसे वहां के लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। साथी साथ ओणम केरल का राज्योत्सव भी है। यहां भी अनेक धर्म के लोग रहते हैं।
केरल में हिंदू के द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार नवरात्रि, दीपावली, तिरुवथिरा, शिवरात्रि इत्यादि है। जबकि मुसलमान रमजान, बकरीद, मोहर्रम, मिलाद ए सरीफ आदि पर बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।ईसाई भी क्रिसमस, ईस्टर इत्यादि पर्व मनाते हैं।
इसके अलावा भी किस राज्य में बहुत सारे उत्सव मनाया जाते हैं जो किसी धर्म विशेष पर आधारित नहीं होता है। मतलब कई उत्सव धर्मनिरपेक्ष है।
केरल में प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से है?
केरल पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रमुख कारण प्राकृतिक सुंदरता है। यहां अनेकों प्रकार के दर्शनीय स्थल है जहां देश विदेश से हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं।
केरल के प्रमुख दार्शनिक स्थल
- पर्वतीय तराई वाला क्षेत्र
- अरण्य क्षेत्र
- राजधानी तिरुवनंतपुरम शहर मंदिर, मस्जिद और चर्चों का केन्द्र है। यहां कोवलम बीच रिसोर्ट, वेली, नेयर बांध और पोमुडी देखने लायक जगह है।
- इडुक्की जिले के थेक्कडी में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य एक आकर्षक स्थान है।
- भगवान अयप्पन का निवास स्थान सबरीमला पथनमथिट्टा जिले का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।
- केरल का प्रमुख बंदरगाह कोच्चि अरब सागर की रानी के रुप में जाना जाता है।
- खूबसूरत विलिंगडन द्वीप और आस पास के बंदरगाह एक यहां एक बड़ा आकर्षण है।
- कलादी श्री शंकराचार्य का जन्मस्थान है।
- गुरुवयूर में प्रसिद्ध भगवान कृष्ण मंदिर है।
- कलामंडलम त्रिसूर जिले का प्रसिद्ध कथकली नृत्य केंद्र है।
- समुंद्र तटीय क्षेत्र
- मून्नार
- नेल्लियांपति
- पोन्मुटि आदि पर्वतीय क्षेत्र
- कोवलम
- वर्कला
- चेरायि आदि समुद्र तट
- पेरियार
- इरविकुळम आदि वन्य पशु केन्द्र
- कोल्लम
- अलप्पुष़ा
- कोट्टयम
- एरणाकुळम
केरल की प्रमुख भाषा क्या है?
केरल की प्रमुख भाषा मलयालम है जो द्रविड़ परिवार की भाषाओं में से एक है। मलयालम भाषा के बारे में बहुत सारे मत हैं। जिनमें से एक प्रबल मत यह भी है कि मलयालम तमिल से व्युत्पन्न भाषा है।ऐसा भी कहा जाता है की तमिल संस्कृत दोनों भाषाओं के साथ मलयालम भाषा का गहरा संबंध है।
केरल में कुल कितने जिले हैं?
केरल में कुल 14 जिले हैं जो इस प्रकार है:-
- कासरगोड जिला
- कण्णूर जिला
- वयनाड जिला
- कोषि़क्कोड जिला (कालीकट)
- मलप्पुरम जिला
- पालक्काड जिला (पालघाट)
- तृश्शूर जिला
- एर्ण्णाकुल़म जिला
- इड्डुक्कि जिला
- कोट्टयम जिला
- आलप्पुषा़ जिला
- पत्तनंतिट्टा जिला
- कोल्लम जिला
- तिरुवनन्तपुरम जिला (त्रिवेन्द्रम)
केरल की राजधानी कहां है (Capital of Kerala) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम है।
केरल में कुल 14 जिले हैं।
केरल का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से पल्लकड़ तथा जनसंख्या के दृष्टिकोण से मलप्पुरम है।
वर्तमान समय में केरल की कुल आबादी 3.50 करोड़ है जिसमें से 54.7% हिंदू 26.6 प्रतिशत मुसलमान और 18.4% ईसाई धर्म के लोग निवास करते हैं।
माहे केरल का सबसे छोटा जिला है। (आकार के अनुसार)
केरल के लोग प्रमुख रूप से भोजन के रूप में चावल खाना पसंद करते हैं। अगर सब्जियों की बात करें दो लोग साग सब्जी मांस मछली अंधा इत्यादि की बनी सब्जियां चावल के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लोग गेहूं, मैदा इत्यादि भी बहुत पसंद करते हैं।
केरल की प्रमुख भाषा मलयालम है।
केरल राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 ईस्वी को हुआ था।
केरल में विधानसभा सीटों की संख्या 140 है।
केरल में लोकसभा सीटों की संख्या 20 है।
केरल में राज्यसभा सीटों की संख्या 9 है।
केरल का कुल क्षेत्रफल 38,863 वर्ग किलोमीटर है।
Conclusion
हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से केरल की राजधानी कहां है (keral ki rajdhani kaha hai), capital of Kerala, केरल की प्रमुख भाषा क्या है, इत्यादि से संबंधित लगभग सारे प्रश्नों के जवाब हमने देने की कोशिश की है।
हम उम्मीद करते हैं आपके सारे प्रश्नों के जवाब इस आर्टिकल में मिल गए होंगे। केरल की राजधानी या केरल के बारे में और भी कुछ जानने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बता सकते हैं।