संज्ञा की परिभाषा: किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि तथा इनके नाम के गुण, धर्म, स्वभाव का बोध कराने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं।
जैसे:- राम, किताब, घोड़ा, ताजमहल, पटना इत्यादि सभी संज्ञा की श्रेणी में आते हैं।

याद रखने योग्य बातें
- व्याकरण में संज्ञा एक विकारी शब्द है।
- संज्ञा को अंग्रेजी में Noun कहते हैं।
आज के इस लेख में हम आपके साथ संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद तथा संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित साझा करने वाले हैं। संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित जानकारी लेने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित या संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताएं?
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति आदि तथा इनके नाम के गुण, धर्म, स्वभाव का बोध कराने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण:
- मानव (जाति)
- अमन (व्यक्ति)
- सुंदरता (गुण)
- पटना (स्थान)
अब आपने संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित जान लिया। अब हम आपको संज्ञा के कितने भेद होते हैं? की जानकारी नीचे के पैराग्राफ में देने वाले हैं।
आपको ये भी पढना चाहिए:
संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
संज्ञा किसे कहते हैं? की जानकारी होने के बाद आपको संज्ञा के कितने भेद होते हैं? की जानकारी देने वाले हैं।
संज्ञा पांच प्रकार के होते हैं:
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- समूहवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाएं?
व्यक्तिवाचक संज्ञा: ऐसा शब्द जिससे किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
ये भी पढ़ें:-
जैसे:-
- पटना
- भारत
- रूस
- महाभारत, रामायण इत्यादि सभी व्यक्तिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं।
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताएं?
जातिवाचक संज्ञा: ऐसा शब्द जिससे किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता हो, वैसे शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे: –
- मनुष्य
- घोड़ा
- फूल, फल इत्यादि सभी जातिवाचक संज्ञा हैं।
समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाएं?
समूहवाचक संज्ञा: ऐसी संज्ञा शब्द जिसे किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध हो, उस संज्ञा शब्द को समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे: –
- पुलिस
- भीड़
- सेना
- परिवार, कक्षा इत्यादि समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित उत्तर दें?
भाववाचक संज्ञा: ऐसी संज्ञा शब्द जिससे पदार्थों की अवस्था, गुण, दोष, भाव या धर्म इत्यादि का पता चले, वैसे संज्ञा शब्द को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे:
- बचपन
- मिठास
- बुढ़ापा
- मोटापा, थकावट इत्यादि भाववाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित उत्तर दें?
द्रव्यवाचक संज्ञा: ऐसे संज्ञा शब्द जिन शब्दों से किसी द्रव्य का बोध हो, वैसे संज्ञा शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे:-
- पानी
- लोहा
- तेल
- घी दाल इत्यादि सभी द्रव्यवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं।
संज्ञा से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मेरी जानकारी के अनुसार हिंदी व्याकरण में संज्ञा के कुल पांच भेद होते हैं।
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
समूहवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा
Conclusion
Dear Readers, आज हमने आपको संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित समझाया है। हमने आपको संज्ञा किसे कहते हैं? की जानकारी के साथ-साथ संज्ञा के कितने भेद होते हैं? की भी जानकारी उदाहरण सहित बताई है।
हमें उम्मीद है, आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिल्कुल सही सही जानकारी मिली होगी। अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आता है, तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें।