UPSC की तैयारी कैसे करें? UPSC Syllabus, यूपीएससी की तैयारी के लिए Book’s

Telegram

UPSC Ki taiyari kaise kare:- हर इंसान कि कोई ना कोई इच्छा जरूर होती है। कुछ लोग अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो कुछ लोग देश की सेवा करना चाहते हैं।

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि लोगों की सेवा करने के लिए या फिर समाज में लोगों की मदद करने के लिए पॉलिटिशन बनकर ही सेवा की जाए। देश सेवा के बहुत सारे तरीके हैं।

UPSC ki taiyari kaise kare in hindi

लेकिन आज हम यहां आपको यूपीएससी परीक्षा पास कर भी आप समाज का, देश का नेतृत्व कर सकते हैं। IAS ऑफिसर बनने का ख्वाब काफी लोगों का होता है लेकिन आईएएस ऑफिसर वही बन पाते हैं, जो कठिन मेहनत और संघर्ष करते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिए:-

आपको पता होना चाहिए कि यूपीएससी की परीक्षा देश में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में से एक माना जाता है। हम इस आर्टिकल में आज यूपीएससी की तैयारी कैसे करें (UPSC Ki taiyari kaise kare), UPSC Syllabus क्या क्या है? UPSC Ki taiyari ke liye book’s, UPSC Ki taiyari kaise ki jaati hai, UPSC kitni baar de sakte hai इत्यादि यूपीएससी से संबंधित पूरी जानकारी देगें।

UPSC परीक्षा के लिए चरण

एक आईएएस अधिकारी बनने के लिए आपको यूपीएससी परीक्षा पास करनी होती है। यूपीएससी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जो निम्नलिखित है:-

  1. प्रीलिम्स (Prelims)
  2. मैन्स परीक्षा ( Mains Exam)
  3. साक्षात्कार (Interview)

UPSC Prelims

UPSC सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा लेती है इसको हम लोग प्रीलिम्स के नाम से जानते हैं। UPSC Prelims परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। Paper-1 और Paper-2 ।

दोनों पेपर के प्रश्न मल्टीपल चॉइस टाइप के होते हैं। Upsc exam Paper 1 में राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, जनरल साइंस और जनरल स्टडीज ( History, Geography) के साथ-साथ करंट अफेयर्स पूछा जाता है।

जबकि  यूपीएससी परीक्षा पेपर 2 क्वालीफाइंग नेचर का होता है जिसमें कम से कम 33% अंक होना जरूरी है। पेपर 2 के प्रश्न क्वांटिटिव एप्टीट्यूड के आधार पर होते हैं। इस परीक्षा में पास होने के बाद ही आप मेंस के लिए एलिजिबल छात्र माने जाएंगे।

UPSC Prelims Exam Pattern

सामान्य अध्ययन I

प्रश्नों की संख्या100
कुल मार्क200
समय2 घंटे
Negative markYes (1/3rd)
Paper typeObjective

सामान्य अध्ययन II (CSAT)

प्रश्नों की संख्या80
Total Marks200
समय             2 घंटे
Negative MarksYes(1/3rd)
Question typeObjective Type

UPSC Mains

जब आप यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा पास कर लेते हैं। उसके बाद आपको यूपीएससी मेंस की परीक्षा देनी होती है, जो यूपीएससी में मुख्य परीक्षा होती है।

इसमें 4 जीएस पेपर होते हैं। प्रत्येक पेपर 250 अंको का होता है। इस परीक्षा में ऑप्शनल पेपर सिलेक्ट करनी होती है जिसके अंदर पेपर-1 और पेपर-2 होते है। तीसरा पेपर इंग्लिश और क्षेत्रिय भाषा का होता है. इसके अलावा एक essay का पेपर होता है.

UPSC Mains Exam Pattern

प्रश्न पेपरविषयकुल अंक
प्रश्न पेपर 1निबंध250
प्रश्न पेपर 2अंग्रेजी इंग्लिश  ( English)पेपर250
प्रश्न पेपर 3भारतीय भाषा (Indian language)250
प्रश्न पेपर 4जनरल स्टडीज GS पेपर 1250
प्रश्न पेपर 5सामान्य अध्ययन GS पेपर 2250
प्रश्न पेपर 6जनरल स्टडीज GS पेपर 3250
प्रश्न पेपर 7जनरल स्टडीज  GS पेपर  4250
प्रश्न पेपर 8वैकल्पिक पेपर 1250
प्रश्न पेपर 9वैकल्पिक पेपर 2250

इंटरव्यू 

मैन्स की परीक्षा पास करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. जिसमे आपसे नोर्माली बात की जाती है. इसके अलावा कर्रेंट्स न्यूज़ , इंटरनेशनल मुद्दा, सामाजिक मुद्दा इत्यादि विषयों से सम्बंधित सवाल पूछें जाते हैं. साथ साथ ऑप्शनल बिषयों की तैयारी निश्चित रूप से होना चाहिए, क्योकि वहां से प्रश्न अधिक पूछने की सम्भावना होती है.

IAS ki taiyari kaise kare / UPSC ki taiyari kaise kare in hindi[Video]

UPSC में कुल कितने अंकों के प्रश्न पूछें जातें हैं?

इस परीक्षा में मैन्स exam कुल 1750 अंकों का होता है जबकि इंटरव्यू  275 अंकों का होता है. कुल मिलकर आपसे  2025 अंकों का exam होता है. इस exam में प्रेलिम्स का मार्क्स नहीं जोड़ा जाता है.

नोट:- 

इस exam को पास करने के लिए आपको current affairs पर पकड़ होनी चाहिए क्योकिं आपको हर GS पेपर में current affairs के 30 से 40 प्रश्न देखने को मिल जाता है. इसलिए आप रोजाना न्यूज़ पेपर पढने की आदत डाल लो.

UPSC JOB PROFILE

UPSC की परीक्षा पास करने के बाद कुल 24 सेवाओं में जॉब ऑफर किए जाते हैं, जो इस प्रकार है: –

1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)

3. भारतीय वन सेवा (IFoS)

4. भारतीय विदेश सेवा (IFS)

5. भारतीय सूचना सेवा (IIS)

6. भारतीय डाक सेवा (IPoS)

7. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)

8. भारतीय व्यापार सेवा (ITS)

9. रेलवे सुरक्षा बल (RPF)

10. पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)

11. पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)

12. दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)

13. दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)

14. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)

15. इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)

16. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)

17. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)

18. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)

19. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)

20. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)

21. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)

22. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)

23. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)

24. आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)

घर बैठे IAS की तैयारी कैसे करें?

बहुत सारे छात्र आईएएस की तैयारी के लिए बड़े-बड़े शहरों की बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान में जाकर पढ़ना ही आईएएस की तैयारी का मूल मंत्र समझते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप घर बैठे भी आईएस की तैयारी कर सकते हैं।

आईएएस की तैयारी के लिए छात्रों का मुख्य लक्ष्य, लक्ष्य का निर्धारण करना। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के साथ साथ धैर्य का होना बहुत जरूरी है।

इसके बाद ही अगर संभव हो तो कोचिंग संस्थान ज्वाइन कर सकते हैं, कोचिंग ज्वाइन करना नेसेसरी नहीं है। चुकी आईएएस की परीक्षा देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा में से एक मानी जाती है, इसीलिए छात्र कोचिंग करना पसंद करते हैं।

आपको घर बैठे इस परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना न्यूज़पेपर तथा करंट अफेयर सहित अन्य समसामयिक घटनाओं पर नजर रखनी होगी। क्योंकि आपको पता है जीएस पेपर में 30 से 40 करंट अफेयर सम शामी की घटनाओं पर आधारित प्रश्न प्रत्येक जीएस पेपर में पूछे जाते हैं।

करंट अफेयर आपको मेंस परीक्षा पास करने के बाद भी जरूरत होती है, क्योंकि इंटरव्यू में आपसे करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न भी पूछें जाते हैं।

इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको ऑप्शनल सब्जेक्ट पर पकड़ अच्छी होनी चाहिए। ताकि मेंस एग्जाम में ऑप्शनल पेपर में अच्छे मार्क्स आने के बाद ही आपका चयन संभव हो सकता है।

10वीं के बाद आईएएस (IAS) की तैयारी कैसे करें?

सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि दसवीं के बाद आईएस की परीक्षा नहीं दी जा सकती। क्योंकि इसके लिए आपको कम से कम ग्रेजुएट होना पड़ेगा।

  • सबसे पहले आपको परीक्षा के सिलेबस को समझना होगा।
  • स्टडी के लिए अध्ययन सामग्री को इकट्ठा करें।
  • आप अपने अनुसार सही दिशा में एक रणनीति तैयार करें, कि हमें किस प्रकार से सिलेबस कंप्लीट करना है।
  • उसके बाद एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
  • पढ़ाई करने के बाद उसे लिखने का प्रयास करें।
  • मॉक टेस्ट देते रहना चाहिए।
  • न्यूज़पेपर, करंट अफेयर्स, मैगजीन समसामयिक घटना को हमेशा देखते रहे।

12वीं के बाद आईएएस (IAS) की तैयारी कैसे करें?

क्योंकि मैंने पहले ही बताया की यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएट होना पड़ेगा तभी जाकर आप सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।

लेकिन UPSC की तैयारी के लिए (upsc ki taiyari kaise kare) इसे फॉलो कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको परीक्षा के सिलेबस को समझना होगा।
  • स्टडी के लिए अध्ययन सामग्री को इकट्ठा करें।
  • आप अपने अनुसार सही दिशा में एक रणनीति तैयार करें, कि हमें किस प्रकार से सिलेबस कंप्लीट करना है।
  • उसके बाद एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
  • पढ़ाई करने के बाद उसे लिखने का प्रयास करें।
  • मॉक टेस्ट देते रहना चाहिए।
  • न्यूज़पेपर, करंट अफेयर्स, मैगजीन समसामयिक घटना को हमेशा देखते रहे।

UPSC ki taiyari kaise kare in Hindi के लिए Study Material

  • The Hindu News Paper
  • Budget
  • वित्त आयोग की रिर्पोट (नवीनतम)
  • एआरसी रिर्पोट
  • केंद्रीय मंत्रायालयों द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट
  • समसमिकी 
  • योजना पत्रिका
  • प्रेस सूचना विज्ञप्ति
  • नीति आयोग एक्शन एजेंडा

यूपीएससी ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए किताबें

  • IAS बुक्स – पॉलिटीकल साइंस
  • यूपीएससी बुक्स – पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
  • IAS बुक्स – जियोग्राफी
  • यूपीएससी बुक्स – एंथ्रोपोलॉजी
  • IAS बुक्स – सोशियोलॉजी
  • UPSC पुस्तकें – दर्शनशास्त्र वैकल्पिक
  • IAS बुक्स – अर्थशास्त्र
  • यूपीएससी बुक्स – तमिल साहित्य
  • IAS बुक्स – मैथेमेटिक्स
  • यूपीएससी बुक्स – फिलॉसोफी
  • IAS बुक्स – बॉटनी
  • यूपीएससी बुक्स – कन्नड़ साहित्
  • IAS बुक्स – गुजराती साहित्य `
  • यूपीएससी बुक्स – केमिस्ट्री
  • IAS बुक्स – फिजिक्स
  • यूपीएससी बुक्स – अंग्रेजी साहित्य
  • IAS बुक्स – तेलुगु साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – स्टेटिस्टिक्स
  • IAS बुक्स – जियोलॉजी
  • यूपीएससी बुक्स – कॉमर्स
  • IAS बुक्स – साइकोलॉजी
  • यूपीएससी बुक्स – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • IAS बुक्स – मेडिकल साइंस
  • यूपीएससी बुक्स – एग्रीकल्चर
  • IAS बुक्स – सिविल इंजीनियरिंग
  • यूपीएससी बुक्स – मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • IAS बुक्स – एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी साइंस
  • यूपीएससी बुक्स – लॉ
  • IAS बुक्स – जूलॉजी
  • यूपीएससी पुस्तकें – असमिया साहित्य
  • IAS बुक्स – सिंधी साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – कश्मीरी साहित्य
  • IAS बुक्स – मलयालम साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – नेपाली साहित्य
  • IAS बुक्स – बंगाली साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – बोडो साहित्य
  • IAS बुक्स – कोंकणी साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – मणिपुर साहित्य
  • IAS बुक्स – उड़िया साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – संताली साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – उर्दू साहित्य
  • यूपीएससी बुक्स – मैथिलि साहित्य
  • IAS बुक्स – मराठी साहित्य
  • यूपीएससी साहित्य – पंजाबी साहित्य
  • IAS बुक्स – संस्कृत साहित्य

यूपीएससी (UPSC) मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बुक्स

हिस्ट्री, इंडियन हेरिटेज एंड कल्चर ( जी एस पेपर1)

  • नितिन सिंघानिया द्वारा भारतीय कला और संस्कृति
  • बिपन चंद्र द्वारा भारत का स्वतंत्रता संघर्ष
  • बिपन चंद्र द्वारा स्वतंत्रता के बाद का भारत  
  • सतीश चंद्र द्वारा मध्यकालीन भारत का इतिहास 
  • आरएस शर्मा द्वारा प्राचीन भारत

जियोग्राफी ( जी एस पेपर1)  

  • माजिद हुसैन द्वारा भारत का भूगोल  
  • माजिद हुसैन द्वारा विश्व भूगोल  
  • विश्व एटलस (ओरिएंट ब्लैक स्वान)  
  • सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन ज्योग्राफी – जी सी लेओंग  
  • भौतिक भूगोल की मूल बातें एनसीईआरटी कक्षा 11

राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंध [जीएस पेपर 2] 

  • एम. लक्ष्मीकांत द्वारा भारतीय राजनीति  
  • डीडी बसु द्वारा भारत के संविधान का परिचय  
  • अंतर्राष्ट्रीय संबंध: पुष्पेश पंत

अर्थव्यवस्था [जीएस पेपर 3]  

  • भारतीय अर्थव्यवस्था – नितिन सिंघानिया
  • भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौतियाँ – अशोक कुमार

नैतिकता [जीएस पेपर 4]

  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए नैतिकता, सत्यनिष्ठा और योग्यता सुब्बा राव और पी.एन. रॉय चौधरी
  • सॉल्व्ड पेपर्स
  • IAS सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के हल किए गए प्रश्नपत्र – विशाल प्रकाशन

IAS की तैयारी कैसे करें, से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

UPSC का Full Form क्या होता है?

UPSC Full Form in Hindi:- Union Public Service Commission
यूपीएससी फुल फॉर्म इन हिन्दी:- संघ लोक सेवा आयोग

IAS फुल फॉर्म इन हिन्दी क्या होता है?

IAS full form in Hindi:- Indian Administrative service

IPS Full Form in Hindi क्या होता है?

IPS Full Form in Hindi:- Indian Police service

IAS Interview कितने अंकों का होता है?

IAS Interview 275 अंकों का होता है।

IAS Mains Exam कितने अंकों का होता है?

IAS Mains Exam 1750 अंकों का होता है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि UPSC की तैयारी कैसे करें?(UPSC Ki taiyari kaise kare in Hindi) , IAS ki taiyari kaise kare in Hindi, UPSC Syllabus in Hindi, IAS syllabus in Hindi, के बारे में बताया।

Share on:

Leave a Comment