तैलंग स्वामी जयंती! तैलंग स्वामी जी का जीवन परिचय!

Telegram

Tailang Swami (Trailanga Swami) Jayanti 2023: आंध्रप्रदेश के विजियाना में जन्में तैलंग स्वामी जी (Tailang Swami) एक हिंदू योगी थे। Trailanga Swami भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं, जो लगभग 300 वर्षो तक जीवित रहे थे।

इस लेख में हम आपको तैलंग स्वामी जयंती (tailang swami Jayanti), तैलंग स्वामी जीवन परिचय (Tailang Swami Jivan Parichay), तैलंग स्वामी कौन थे (Trailanga Swami kaun the)? तैलंग स्वामी का जन्म कब और कहां हुआ था (tailang Swami ka janm kab aur kaha hua tha)? तैलंग स्वामी के माता पिता का नाम क्या था (Tailang Swami ke Mata Pita ka kya naam tha)? ईत्यादि जैसे सभी प्रश्नों के जवाब सहज और सरल शब्दों में देंगें।

Read Also:-

तैलंग स्वामी जयंती 2023(Trailanga Swami Jayanti)

Tailang Swami Jayanti 2023 kab hai: तैलंग स्वामी जिन्हें हम Trailanga Swami भी कहते हैं, उनकी साल 2023 में 416वीं जयंती मनाई जाएगी। 2 जनवरी 2023 दिन सोमवार को इस वर्ष इनका जयंती मनाई जाएगी।

तैलंग स्वामी जयंती 2023
416th Birth Anniversary of Trailanga Swami 
एकादशी तिथि की शुरूवात 01 जनवरी 2023 को 07:11 PM 
एकादशी तिथि का समापन 02 जनवरी 2023 को 08:23 PM 

तैलंग स्वामी का जीवन परिचय (Introduction of Trailanga Swami Life)

तैलंग स्वामी के जन्म की तारीख किसी को मालूम नहीं है। इनका जन्म आंध्र प्रदेश के विजयाना नामक जनपद के होलिया नामक गांव में हुआ था। इनके माता पिता का नाम क्रमशः विद्यावती तथा नृसिंह राव था।

तैलंग स्वामी की माता विद्यावती भगवान शिव की बहुत बड़ी उपासक थी। उन्हीं के कृपा से इनका जन्म हुआ था। जिसके कारण तैलंग स्वामी का नाम शिवराम रखा गया था। यह बचपन से ही सहज वैराग्य एवं विषय विरक्ति स्वभाव के कारण अविवाहित जीवन गुजारे।

40 वर्ष की अवस्था में इनके पिता तथा 42 वर्ष की अवस्था में इनकी मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद अपने गांव के आसपास के श्मशान में 20 वर्ष की साधना की। इसी समय उनके गांव में पंजाब से भागीरथा नंद सरस्वती आए थे। जिसके बाद सदा के लिए अपने घर को त्याग दिया और उनके साथ चले गए।

अनेक तीर्थ स्थानों की यात्रा करते करते दोनों पुष्कर तीर्थ पहुंचे। कहा जाता है, कि 78 वर्ष की आयु में तैलंग स्वामी भागीरथनंद सरस्वती से पुष्कर तीर्थ में ही उनसे दीक्षा ली और नया नाम गणपति सरस्वती रखा।

दीक्षा लेने के कुछ ही दिन बाद भागीरथ आनंद सरस्वती जी का देहांत हो गया। इसके बाद तैलंग स्वामी ने 10 वर्षों की कठोर तपस्या पुष्कर में ही की और अनेक प्रदेशों के भ्रमण के लिए निकल गए।

पुष्कर से निकलने के बाद यह नेपाल, तिब्बत, गंगोत्री, यमुनोत्री, मानसरोवर आदि क्षेत्रों में कठोर साधना करके अनेक सिद्धियां प्राप्त की। 88 वर्ष के उम्र में भी शरीर पर बुढ़ापा का कोई चिन्ह नजर नहीं आता राज्यथा। इसके बाद उन्होंने काशी की यात्रा की।

आंध्र प्रदेश के तेलंग क्षेत्र से होने के कारण यह तैलंग स्वामी(Trailanga Swami) के नाम से प्रसिद्ध हुए। तैलंग स्वामी के नाम से प्रसिद्धि उन्हें बनारस के काशी से मिली। तैलंग स्वामी 300 वर्ष की अवस्था पूरी होने के बाद 1887 ईस्वी में अपने नश्वर शरीर को त्याग दिया और हमेशा के लिए हम सब को छोड़ कर चले गए।

तैलंग स्वामी कौन थे? 

तैलंग स्वामी एक प्रसिद्ध हिंदू योगी थे, जिन्हें सबसे ज्यादा मान्यता बंगाल में दी जाती है। यह अपनी लंबी आयु जीने के लिए भी जाने जाते हैं।

तैलंग स्वामी के बारे में

जन्म स्थान 
– आंध्रप्रदेशजनपद – विजियनागांव – होलिया 
जन्मदिन निर्धारित नहीं 
धर्म हिंदू 
माता का नाम विद्यावती 
पिता का नाम नृसिंह 
गुरू स्वामी भागीरथ नंद स्वामी 
दीक्षा का स्थान पुष्कर 
गृहत्याग की अवस्था 78 वर्ष की उम्र में 
बचपन का नाम शिवराम 

तैलंग स्वामी जी की अनकही-अनसुनी बातें

  • तैलंग स्वामी हमेशा नग्न अवस्था मेंरहना पसंद करते थे। इस बात का उन्हें तनिक भी भान नहीं था। इसी बात को लेकर पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन वह जेल में रहने वाले थे कहा! थोड़ी ही देर बाद वो जेल की छत पर दिखाई दिए। आश्चर्य की बात यह थी कि स्वामीजी बिना ताला खुले छत पर कैसे पहुंच गए। हद तो तब हो गई जब उन्हें फिर से पकड़कर जेल में डाल दिया। लेकिन फिर वो छत पर ही टहलते दिखाए दिए।
  • स्वामीजी हमेशा पेय पदार्थ पीते थे। एक नास्तिक व्यक्ति ने चुना को घोल कर दही जैसा बना दिया और स्वामी जी को पीने के लिए दे दिया। स्वामी जी ने इस पेय पदार्थ को पी लिया। जैसे ही स्वामी जी ने पेय पदार्थ पिया,  नास्तिक व्यक्ति दर्द से छटपटाने लगा। फिर स्वामी जी से अपनी रक्षा की भीख मांगने लगा।

त्रैलांग स्वामी से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तैलंग स्वामी जयंती 2023 कब है?

तैलंग स्वामी जयंती 2023, 2 जनवरी दिन सोमवार को है।

तैलंग स्वामी के बचपन का नाम क्या था?

तैलंग स्वामी के बचपन का नाम शिवराम था।

तैलंग स्वामी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?

तैलंग स्वामी के आध्यात्मिक गुरु भागीरथ आनंद सरस्वती थे, जिनसे उन्होंने दीक्षा ली थी।

तैलंग स्वामी के माता का नाम क्या था?

विद्यावती 

तैलंग स्वामी के पिता का नाम क्या था?

नृसिंह

Conclusion

इस लेख में हमने आपको  तैलंग स्वामी जयंती (tailang swami Jayanti), तैलंग स्वामी जीवन परिचय (Tailang Swami Jivan Parichay), तैलंग स्वामी कौन थे (Trailanga Swami kaun the)? तैलंग स्वामी का जन्म कब और कहां हुआ था (tailang Swami ka janm kab aur kaha hua tha)? तैलंग स्वामी के माता पिता का नाम क्या था (Tailang Swami ke Mata Pita ka kya naam tha)?  ईत्यादि सभी प्रश्नों के जवाब दिए।

Share on:

Leave a Comment