सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? सकर्मक,अकर्मक क्रिया क्या है ?

Telegram

आज के ब्लॉग में हम बताने वाले हैं की हिंदी व्याकरण में क्रिया किसे कहते हैं? क्रिया के कितने भेद होते हैं? इन सब सवालों के जवाब आज के आर्टिकल में देने वाले हैं:-

क्रिया किसे कहते हैं?

जिस शब्द से किसी काम को करने या होने का बोध हो, वह क्रिया कहलाता है।

Kriya kise kahte hai?

जैसे:- खाना, पीना, खेलना, पढ़ना, नहाना, इत्यादि!!

          राम क्रिकेट खेल रहा है।

          मैं एक आर्टिकल्स लिख रहा हूं।

इन वाक्य में खेल, लिख, पढ़, आदि क्रिया का रूप मूल रूप है। इन शब्द को धातु कहते हैं।

धातु में ना प्रत्यय लगाकर क्रिया बनती है।

जैसे:-    पढ़ – पढ़ना

            लिख – लिखना

क्रिया के प्रकार (Kriya Ke prakar in Hindi Grammar)

क्रिया के और भी भेद होते हैं जिनके बारे में हमने नीचे डिटेल में बताया है।

     क्रिया के भेद:-

(क.) कर्म के आधार पर 

(ख.) संरचना के आधार पर 

(ग.) काल के आधार पर 

कर्म के आधार पर  क्रिया के कितने भेद होते हैं?

इसके आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं –

1 . सकर्मक क्रिया

2 . अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?

सकर्मक शब्द से ही पता चलता है की क्रिया का फल कर्म  करने वाले पर पड़ेगा।

मतलब हम इसे इस तरह से परिभाषित कर सकते हैं की क्रिया के कार्य का फल जब कर्म पर पड़े तो ऐसे क्रिया को सकर्मक क्रिया कहते हैं। 

जैसे:- अमनदीप किताब पढ़ता है।

यहां किताब कर्म है। पढ़ता क्रिया है। प्रश्न करने पर अमनदीप क्या पढ़ता है? जवाब मिलेगा अमनदीप किताब पढ़ता है। अतः पढ़ना सकर्मक क्रिया है।

अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?

ऐसी क्रियाएं जिनमें कोई कर्म हो ही नहीं, मतलब उनके व्यहार का फल कार्य पर ही पड़े। अकर्मक क्रिया कहलाती है।

जैसे:- अमन रोता है। इस वाक्य में क्रिया करने वाला अमन है, जो कर्ता है। इस वाक्य में अमन पर ही क्रिया का सारा फल पड़ रहा है। अगर आप प्रश्न करे की अमन क्या रोता है?इसका कोई जवाब नहीं  मिलेगा। बल्कि यहां प्रश्न ही अटपटा लगता है। अतः रोता अकर्मक क्रिया है।

संरचना के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?

इसके आधार पर क्रिया के पाँच भेद होते हैं:-

संयुक्त क्रिया किसे कहते हैं?

 जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती हैं, ऐसी क्रियाएं संयुक्त क्रियाएँ कहलाती हैं।

जैसे:-  तुमने घोड़े को दौड़ा डाला।

          अमन पढ़ने लगा।

          राम घर नहीं जा पाया।

          वह दौड़ नही सकता।

          श्याम की जॉब लग चुकी होगी।

नामधातु क्रिया किसे कहते हैं?

इन्हें भी जरुर पढ़े:

नाम धातु क्रिया जानने से पहले आपको नाम धातु के बारे में जानना जरूरी है।

नामधतु:-  जो नाम (संज्ञा, विशेषण या सर्वनाम शब्द) धातु के समान प्रयुक्त हो।

                            नाम धातुओं से जो क्रिया बनती है, उन्हें नामधातु क्रिया कहते हैं।

 जैसे:- झूठ – झुठलाना, ठग – ठगना, शर्म – शर्माना, खर्च – खर्चना आदि।

प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते हैं?

ऐसी क्रिया जिससे यह पता चले की कर्त्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे को उसे करने की प्रेरणा देता है, ऐसी क्रियाप्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है।

 जैसे:- किसान  अपनी फसल कटवा चुका है।

          मालिक नौकर से काम करवाता है।

पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं?

 यदि किसी  क्रिया के पहले कोई अन्य क्रिया आ जाए अथवा जहाँ एक कार्य समाप्त होकर दूसरा कार्य शुरू हो जाए, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं।

 जैसे:-  मोहन अभी सोकर जगा है।

           राम नाश्ता कर स्कूल चला गया था।

कृदंत क्रिया किसे कहते हैं?

ऐसी क्रियाएं जिनका निर्माण कृत प्रत्ययों के मिलने से बना होता हैं, वे कृदंत क्रियाएँ कहलाते हैं। 

ऐसी क्रिया के पद जो क्रिया शब्दों के साथ प्रत्यय लगने पर बनते हैं, उन्हें कृदंत क्रिया पद कहा जाता है।

 जैसे:- खेल से खेलना, खेलता, खेलकर

          चल से चलना, चलता, चलकर। 

          लिख से लिखना, लिखता, लिखकर।

काल के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?

काल के आधार पर क्रिया के तीन भेद होते हैं

 1 . भूतकालिक क्रिया

2 . वर्तमानकालिक क्रिया

3 . भविष्यत कालिक क्रिया

भूतकालिक क्रिया किसे कहते हैं?

क्रिया का वैसा रूप जिससे हमें काम के खत्म होने का पता चलता है वैसी क्रिया भूतकालिक क्रिया कहलाती है।

जैसे:- मैंने क्रिया का परिभाषा याद कर लिया।

         राम सो गया।

वर्तमान कालिक क्रिया किसे कहते हैं?

क्रिया का वैसा रूप जिससे काम के खत्म होने का पता वर्तमान समय में चले, वर्तमान कालिक क्रिया कहलाती है।

 जैसे:-    मैं गाना गा रहा हूं।

             सीता पुस्तक पढ़ रही है।

भविष्यत कालिक क्रिया किसे कहते हैं?

वैसी क्रिया जिससे काम के खत्म होने का पता भविष्य में चले भविष्यत कालिक क्रिया कहलाती है।

जैसे:- मुझे क्रिया की परिभाषा याद हो जाएगी।

         राम पक्का मकान बनाएगा।

Share on:

Leave a Comment