What is computer:- देश दुनिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतनी तरक्की कर चुकी है कि लोग अपने बच्चे भी कंप्यूटर के जरिए पैदा करवाते हैं। मतलब टेस्ट ट्यूब बेबी! बिना टेक्नोलॉजी के तो पॉसिबल नहीं है। आज के समय में हर क्षेत्र में कंप्यूटर की आवश्यकता होती है. जैसे स्कूल में बच्चों का attendance, बैंक अकाउंट, लेन देन, पैसे का ट्रांसफर हर चीज में कंप्यूटर की आवश्यकता होती है।
आज का समय ऐसा हो गया है कि जो देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पीछे है। वह देश सबसे नीचे की लिस्ट में गिना जाता है। अब दुनिया बिना कंप्यूटर के संभव नहीं है। तो आज हम अपने आर्टिकल में कंप्यूटर क्या है? “What is Computer“? हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है “What is difference between hardware and software” ? की चर्चा विस्तार से करेंगे।
What is a Computer? कंप्यूटर क्या है?
What is Computer in Hindi:- कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन जहां किसी भी इंफॉर्मेशन या डाटा को मैनिपुलेट किया जाता है। मतलब अगर आप अपने कंप्यूटर में कोई डिटेल लिख कर रखते हैं। तो उसे किसी को भेज सकते हैं। या उसे अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

कंप्यूटर में आप अपने Data को Store, Retrieve तथा Process कर सकते हैं। आप अच्छे से जानते हैं कंप्यूटर पर किसी भी डॉक्यूमेंट, ईमेल भेज सकते हैं। इस पर सभी तरह के गेम, वीडियोस देख सकते हैं। तथा दुनिया के किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
तरह तरह की गेम डिजाइन कंप्यूटर की मदद से ही की जाती है। जैसे फ्री फायर, पब्जी गेम अपने ग्राफिक्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। इनके ग्राफिक्स का डिजाइन भी कंप्यूटर में ही किया गया है।
कंप्यूटर की मदद से आप किसी भी स्प्रेडशीट्स, प्रेजेंटेशन यहां तक की वीडियो को भी एडिट कर सकते हैं। अपने अनुसार उसके ग्राफिक्स, शेप, साइज रख सकते हैं।
Hardware और Software में क्या अंतर है?
Hardware:- हार्डवेयर का मतलब होता है कंप्यूटर का फिजिकल स्ट्रक्चर। जैसे कीबोर्ड, माउस इत्यादि। वैसे सभी चीज जो कंप्यूटर में बाहर से अटैच किया जाता है। सभी हार्डवेयर के अंतर्गत आती है। आप इसे इमेज में देखकर आसानी से समझ सकते हैं।
Software:- सॉफ्टवेयर वह होता है जो हार्डवेयर को इंस्ट्रक्शन देने का काम करता है। क्या करना है! तथा कैसे करना है! इन सारी बातों को बताता है। जैसे कोई वेब ब्राउजर, गेम, वर्ड प्रोसेसर इत्यादि सभी सॉफ्टवेयर के अंतर्गत आते हैं। आप इमेज देखकर आसानी से समझ सकते हैं।
सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। मान लीजिए आप गूगल को ओपन कर रहे हैं। उसके लिए आपको सॉफ्टवेयर मतलब कोई वेब ब्राउजर तथा माउस या कीबोर्ड की मदद लेते हैं। जो हार्डवेयर है। अब आसानी से कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को आईडेंटिफायर कर सकते हैं।
Must Read:-
- e-KYC kya hai(e-KYC क्या है )? PM Kisan e-KYC कैसें करें ?
- Bank me khata kaise khole? | बैंक में खाता कैसे खोलें?| पूरी जानकारी हिंदी में |
- Nati Dance in Hindi ! Nati Loknritya(Folk Dance) क्या है? हिमाचल प्रदेश के लोकनृत्य कौन कौन से हैं?
हमने अभी तक जाना कंप्यूटर क्या है? “what is Computer in Hindi” तथा सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर में क्या अंतर है? अब हम अलग-अलग तरह के कंप्यूटर के बारे में जानेंगे।
कंप्यूटर के अलग-अलग प्रकार कौन-कौन से हैं?
अक्सर लोग जैसे ही कंप्यूटर का नाम सुनते हैं लोगों के दिमाग में बस दो ही बातें आती है कि या तो वह Laptop की बात कर रहा होगा या फिर Desktop की। कहीं उनमें से आप भी तो नहीं है खैर कोई बात नहीं।
अगर आप एक दुकानदार हैं। तो निश्चित रूप से आप Calculator का यूज करते होंगे। वो भी एक कंप्यूटर है छोटा ही सही, लेकिन है तो। पैसे निकालने हर कोई एटीएम जाते हैं। एटीएम मशीन भी एक कंप्यूटर है।
Desktop computer क्या है?
ये रहा डेक्सटॉप! वैसे तो हर कोई परिचित होंगे फिर भी मैं बता देता हूं कि इसका यूज जनरली लोग अपने ऑफिस में, घरों में या फिर स्कूल में करते हैं। क्योंकि इससे डेक्स की तरह डिजाइन किया गया है और टैक्स पर रखकर ही हम लोग ही यूज करते हैं शायद इसलिए इसे Desktop कहा जाता है।
डेक्सटॉप में बहुत सारे पार्ट्स बाहर से ऐड किया जाते हैं जैसे कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड तथा माउस।
Laptop computer क्या है?
लैपटॉप एक कंप्यूटर है जो डेक्सटॉप की तरह ही काम करता है। लेकिन इसमें बैटरी लगा रहता है। आप इसे एक जगह से दूसरी जगह कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। डेक्सटॉप से ज्यादा उपयोगी साबित होता है, लैपटॉप! इस कंप्यूटर को आप बिना किसी बाहरी चीज को लगाए कंट्रोल कर सकते हैं।
Laptop में माउस की तरह काम करने के लिए टचपैड दिया रहता है। साथ ही साथ कीबोर्ड, बैटरी इत्यादि रहते हैं।
Tablet computer क्या है?
Tablet computer या Generally इसे हम लोग टेबलेट बुलाते हैं। यह लैपटॉप से भी ज्यादा Portable होता है। इसमें Keyboard तथा Mouse के place पर touch sensitive screen लगा रहता है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है आईपैड।
Server Computer क्या है?
सर्वर कंप्यूटर भी एक प्रकार का कंप्यूटर है। जिसमें सारे डेटा स्टोर रहते हैं। और कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से इस डेटा का उपयोग अपने फोन, लैपटॉप इत्यादि में करते हैं। जो इंटरनेट से जुड़ा होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का पिता के नाम से जाना जाता है.
कंप्यूटर का फुल फॉर्म Common Operating Machine Purposely used for Technological and Educational research (कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्पसली यूज्ड फॉर टेक्नोलॉजिकल एंड एजुकेशनल रिसर्च)
BASIC का full form Beginner’s All-Purpose Symbolic Instruction Code है।
भारत के पास लगभग तीस सुपर कंप्यूटर है.
आज के आर्टिकल के हमने जाना की कंप्यूटर क्या होता है “What is Computer”/ तथा इससे सम्बंधित और भी जानकारी ! अगर हमारी ये पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें /