Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2022: जैसा कि हम सब बिहार वासियों को पता है, कि बिहार में रोजगार की कितनी कमी है। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार से बाहर दूसरे दूसरे राज्य काम करने के लिए जाते हैं। जो कि सालों साल परिवार से दूर रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
हम बिहार वासियों के पास हुनर की कमी नहीं है। कमी है, तो केवल रोजगार की। बिहार सरकार ने रोजगार की कमी को दूर करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना(Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana)के तहत युवाओं को व्यापार करने के लिए सहायता राशि प्रदान करती है। ताकि बिहार में बेरोजगारी की अनुपात को कम किया जा सके। और युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सके।
आज के हम अपने आर्टिकल में बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana) के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। और सही सही जानकारी प्राप्त कर ही आप “बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना” के लिए अप्लाई करें। इसके साथ साथ हम यह भी बताने वाले हैं बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है? What is “Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana“? तथा इसका लाभ हम कैसे ले सकते हैं?
बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है? Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana kya hai?
बिहार सरकार ने बेरोजगारी कि दर को कम करने के उद्देश्य से “बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना“(Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana) का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवार को 10लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह कोई बिजनेस स्टार्ट कर सके। और बेरोजगारी को दूर करने में सहायता कर सकें।
जैसा कि हमने बताया इस योजना के तहत 10लाख रुपए की राशि लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। जिसमें से 5 लाख की राशि अनुदान के तौर पर दी जाएगी। तथा शेष 5 लाख बहुत ही कम ब्याज दर पर आपको आवंटित की जाएगी।
बिहार सरकार के इस पहल से राज्य में स्वरोजगार की वृद्धि होगी साथ ही साथ लोग आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करेंगे जिससे रोजगार बढ़ेगा सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ही बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत युवाओं को 10लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी जिसमें से आपको 50% अनुदान के तौर पर या फिर अधिकतम ₹5 लाख की राशि को अनुदान में दी जाएगी तथा शेष राशि 1%, जी हां मात्र एक परसेंट ब्याज की दर से 84 किस्तों में लौटना होगा।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के क्या क्या लाभ एवम विशेषताएं हैं?
जैसा कि हमने ऊपर के पैराग्राफ में बताया कि “बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना” के तहत युवाओं को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से ₹10लाख की राशि बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। तो आइए देखते हैं बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना”(Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana)”के क्या-क्या लाभ और विशेषताएं हैं: –
- बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार द्वारा 10लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से ₹5 लाख रुपए अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे तथा शेष ₹5 लाख की राशि 1% ब्याज की दर से 84 किस्तों में लौटना होगा।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हें दिया जाएगा जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत आते हैं।
- इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।
- इस योजना के माध्यम से बिहार में बेरोजगारी की दरों को कम करना प्रमुख लक्ष्य है।
- बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना “Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana” के तहत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी।
- इससे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को आजीविका प्राप्त होगी तथा बेहतर जीवन जी सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा 102 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
- सरकार द्वारा प्रशिक्षण तथा परियोजना निगरानी के लिए ₹25000 प्रदान किए जाएंगे।
- लोन लेने के लिए आप किसी के राष्ट्रीय कृत बैंक से स्वयं घोषणा अवश्य रूप से करवा लें।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत कौन कौन आवेदन कर सकता है?
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana:- बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिला तथा युवा जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है। ऐसे सभी व्यक्ति आवेदन के पात्र हैं। इसकी पूरी जानकारी हमने नीचे बताया है। जो इस प्रकार है:
- इस योजना का लाभ केवल बिहार के स्थाई निवासी ही उठा सकते हैं।
- लाभार्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के महिला या युवा कोई भी हो सकते हैं।
- आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्षों के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता भी होना जरूरी है। 10+2 या इंटरमिडियेट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।
- इस योजना से केबल प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म ,एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही इस योजना का लाभ उठा सकती है।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत आवेदन करने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana:- इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को कुछ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार है: –
- इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
- मैट्रिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- passport size photo
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (पिता के नाम से होने चाहिए)
- Current Bank Account
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana कैसे Apply करें?
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana:- इस योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसका पूरा डिटेल हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है जिसे आप फॉलो करके आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Step 1. सबसे पहले आपको उद्योग विभाग के ऑफिशल वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in पर जाना होगा। आप चाहे तो यहां पर भी क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं।
Step 2. जैसे ही आप होम पेज पर पहुंचेंगे आपको रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 3. दिए गए Box में अपनी सारी जानकारी भर दें। इस बॉक्स में आपसे Mobile Number भी मांगा जायेगा। फिर आपसे OTP verification के लिए मैसेज आयेगा।
Step 4. OTP डालकर सत्यापित बटन पर क्लिक कर दें।
Step 5. OTP verification के बाद आपके ईमेल आईडी पर लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड भेजा जाएगा। इसकी मदद से आप लॉगइन कर ले।
Step 6. जैसे ही आप लोग इन करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा फिर आपसे पूछी गई सारी जानकारी को भर देना है।
सबसे पहले आप अपना पर्सनल इंफॉर्मेशन भर दे।
Step 7. पर्सनल इंफॉर्मेशन भरने के बाद आपसे आप की शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी पूछी जाएगी।
Step 8. शैक्षणिक योग्यता को भरने के बाद अब आपसे आपके परिवारिक जानकारी पूछा जाएगा। जैसे कि आपके परिवार की मासिक आय क्या है? परिवार का मुख्य व्यवसाय क्या है? कुल वार्षिक आय क्या है? क्या कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में है? इत्यादि पूछा जाएगा। आप इस बात की सही सही जानकारी बॉक्स में भर दे।
Step 9. फिर आपसे आपके संगठन के बारे में पूछा जाएगा। जैसे कि क्या आपने प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन किया है। इससे संबंधित आपके संस्था का नाम, आपका पद इत्यादि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इस जानकारी को आपको सही-सही भर देना है।
Step 10. इसके बाद आपसे परियोजना विवरण के बारे में जानकारी मांगी जाएगी।
जैसे:
- आपके प्रोजेक्ट का नाम
- अगर आपने इस प्रोजेक्ट से संबंधित कोई ट्रेनिंग की है या नहीं। अगर हां तो सारी जानकारी भर दे।
- जहां पर आप अपना प्रोजेक्ट स्टार्ट करते हैं। क्या उस जमीन की पहचान हो गई है? अगर हां तो डीटेल्स भर दे।
Step 11. संगठन से संबंधित विवरण भरने के बाद आपसे आपका वित्त विवरण पूछा जाएगा। जैसे
- आपके पूंजी का विवरण
- आपने जो दुकान या शेड लिया है क्या वह भाड़े का है? अगर हां तो किराए की रकम दर्ज करें।
- मशीनरी उपकरण का विवरण
- आपकी चल अचल सारी संपत्ति का विवरण भी पूछा जाएगा।
Step 12. फिर आप अपना बैंक का डिटेल्स भरेंगे जहां पर आप से आपके बैंक का नाम, शाखा का नाम, बैंक खाते का प्रकार इत्यादि पूछेंगे। जिससे आपको सही-सही भर देना है।
Also Read:
- Nati Dance in Hindi ! Nati Loknritya(Folk Dance) क्या है? हिमाचल प्रदेश के लोकनृत्य कौन कौन से हैं?
- How to Hide Apps, photos and Files in Samsung mobile?
- Guru Gobind Singh Jayanti 2022: खालसा पंत के संस्थापक, सिखों के दसवें गुरु!
Step 13. हमने ऊपर जितने भी दस्तावेज के नाम बताए हैं। सबको आप स्कैन करके एक अलग फाइल में रख लें। क्योंकि अब आपको इसके स्कैन कॉपी अपलोड करने है।
Step 14. जैसे ही आप इन सारे डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर देंगे। तो आपके सामने सभी तरह के फॉर्म को जांच करने का ऑप्शन दिया जाता है।
आप इसे बारीकी से जांच कर ले उसके बाद डिक्लेरेशन पर टिक कर दें। इसके बाद आप फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें। इस तरह से आप बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का फॉर्म भर पाएंगे।
हमारे द्वारा दी गई जानकारी से अगर आप संतुष्ट हैं तो हमें जरूर फॉलो करें साथ ही साथ अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करें ताकि वह भी बिहार के स्वरोजगार होने के सपना को साकार करने में अहम भूमिका निभाए।
1 thought on “बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना : Online Registration”